सुमेरपुर में भीषण आग, रेडीमेड दुकान जलकर खाक
सुमेरपुर। शहर के दिल सर्किल स्थित एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है, वहीं आग लगने के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।
📍 स्थान: दिल सर्किल, सुमेरपुर
#Sumerpur #BreakingNews #Fire #RajasthanNews #PaliNews SumerpurNews HindiNews