रमकंडा: बलिगढ़ मुखिया ने दिवंगत रतू गोड के परिजनों को उपलब्ध कराई खाद्य सामग्री, जताई संवेदना
रमकंडा प्रखंड के बलिगढ़ पंचायत अंतर्गत नावापारा गांव निवासी रतू गोड के निधन के बाद पंचायत के मुखिया बिनोद प्रसाद ने बुधवार को उनके घर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों को श्राद्धकर्म के लिए खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। इस