सिमरी: डीएसी नंबर में देरी से उपभोक्ता परेशान, डुमरी के गैस एजेंसी पर बढ़ी भीड़, एसडीएम ने कहा- निगरानी जारी
Simri, Buxar | May 30, 2026 सिमरी प्रखंड के डुमरी स्थित गैस एजेंसी पर इन दिनों उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। गैस सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि बुकिंग कराने के एक सप्ताह बाद भी उन्हें डीएसी नंबर प्राप्त नहीं हो रहा है, जिसके कारण उन्हें बार-बार एजेंसी का चक्कर लगाना पड़ रहा है।