श्री शिव श्याम मंदिर का चौथा स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा एवं हरियाणा स्टेट कोऑपरेटिव लेबर एंड कंस्ट्रक्शन फेडरेशन लिमिटेड के चेयरमैन देवेंद्र पांचाल मुख्य अतिथि रहें। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद वार्ड न.13 की पार्षद शिखा पांचाल सनोली, वार्ड नंबर 6 नगर निगम की पार्षद कोमल पांचाल, पांचाल समाज के जिला अध्यक्ष विपिन पांचाल सनौली, श्री विश्वकर्मा मंदिर गोहाना रोड के प्रधान राजकुमार पांचाल, हरी नगर धर्मशाला के प्रधान कप्तान पांचाल एवं पत्रकार मोहन लाल व सुशील पांचाल राजौंद सम्मानित अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जबकि अध्यक्षता समिति के चेयरमैन विनोद पांचाल ने की।