नौगावां सादात: जमना खास में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
नौगावां सादात क्षेत्र के गांव जमना खास में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही गांव में त्योहार को लेकर उत्साह का माहौल रहा। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया।