महोबा: महोबा जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया, समयबद्ध गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Mahoba, Mahoba | Apr 30, 2026 डीएम गजल भारद्वाज ने आज निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता तथा सुरक्षा मानकों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के अभियंताओं से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए।