Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

मुरादाबाद:अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट ने नेता जी सुभाष चन्द्र बॉश की जयंती मनाई

1.3k views | Moradabad, Moradabad | Jan 23, 2026
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129 बी जयंती सोनकपुर स्टेडियम,राम गंगा विहार ,मुरादाबाद में उनकी प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर एवं मिठाई वितरण करके धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना एडवोकेट ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक महान क्रांतिकारी देशभक्त थे जिन्होंने अपनी सेना बनाकर देश की आजादी में अपना जीवन निछावर कर दिया। ऐसे महान क्रांतिकारी देशभक्त की मृत्यु आज भी एक रहस्य बनी हुई है हम भारत सरकार से यह मांग करते हैं जिस तरीके से श्री राम मंदिर धारा 370 और अन्य कार्य करके सरकार ने अपनी कार्यशैली का प्रमाण दिया है देश जानना चाहता है नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु किन परिस्थितियों में क्यों और कब कहां हुई। पिछली कांग्रेश सरकार ने इस पर कभी कार्य नहीं किया जो एक शक पैदा करता है भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देश के हित में तमाम कार्य किए गए हैं और कर रहे हैं हमारी मांग है की देश के सच्चे सपूत नेता सुभाष चंद्र बोस जी की इस पहेली का हल करने पर देश आपको हमेशा याद रखेगा। कायस्थ समाज का देश के की आजादी में अपना विशेष योगदान रहा है नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक संपन्न परिवार आते थे उसके बाद यदि उन्होंने देश की आजादी में अपना जीवनकाल समर्पित कर दिया ऐसी महान शख्सियत कि आज हम 129वी जयंती बना रहे हैं जो हमारे लिए गौरव का दिन है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना एडवोकेट,राष्ट्रीय महामंत्री दीपक सक्सेना,दिलीप भटनागर , मनोज भटनागर,अरविंद सक्सेना,नीलम भटनागर, अजीत भटनागर, प्रदीप कुमार सक्सेना, अंकित ,सुनील कुमार,भगवान दास, अजय पाठक आदि लोग उपस्थित रहे।
मुरादाबाद:अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट ने नेता जी सुभाष चन्द्र बॉश की जयंती मनाई - Moradabad News