Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Aap
image
image
image

ब्लॉक स्तरीय शारीरिक शिक्षक वाक्पीठ एवं जिला कार्यकारिणी की बैठक शारीरिक शिक्षक अनुशासन एवं सुरक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं - सीडीईओ श्री यादव @followers @top fans News 24 Udaipur #udaipur #viralpost #nonfollowers उदयपुर,17 जुलाई। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गोगा का गुड़ा (वानिया तलाई) के तत्वावधान में शुक्रवार को चारगदिया स्थित मगरिया श्याम मंदिर परिसर में भिंडर ब्लॉक के शारीरिक शिक्षकों की ब्लॉक स्तरीय सत्रारंभ वाक्पीठ एवं प्रारंभिक शिक्षा शारीरिक शिक्षक वाक्पीठ की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में भिंडर ब्लॉक के सभी शारीरिक शिक्षकों के साथ जिले के प्रत्येक ब्लॉक से अध्यक्ष एवं सचिव ने प्रतिनिधि के रूप में भाग लिया। बैठक में भिंडर ब्लॉक को आवंटित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वहीं जिला कार्यकारिणी की बैठक में आगामी 29 एवं 30 जुलाई को जिला स्तरीय वाक्पीठ का आयोजन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ओबरा खुर्द (गोगुन्दा) में करने का निर्णय लिया गया। साथ ही रिक्त सभाध्यक्ष पद पर महावीर सिंह झाला तथा महिला उपाध्यक्ष पद पर पायल कुमावत को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र चैबीसा ने की। मुख्य अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार यादव थे। विशिष्ट अतिथियों में जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) दुर्गेश मेनारिया,एडीपीसी कुंज बिहारी भारद्वाज, उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) लक्ष्मण दास वैष्णव, राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री भेरूसिंह राठौड़, संरक्षक हीरालाल सुथार, राउमावि कुंडई के प्रधानाचार्य पंकज वया, राउमावि चारगदिया के प्रधानाचार्य पवन कुमार चोबिसा राजकीय बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिंडर के प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र शर्मा, वानिया तलाई के पी ई ई ओ अमृत लाल मीणा,जिला वाक्पीठ अध्यक्ष विजयलाल मेनारिया,जिला सचिव जगन्नाथ सिंह चुंडावत, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण जैन,मावली ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल घनी,खेमली ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन सिंह चुंडावत,ओंकार लाल मीणा,जिला मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता,माध्यमिक शिक्षा शारीरिक शिक्षक वाक्पीठ अध्यक्ष चंद्रशेखर मेनारिया, जिला खेलकूद संचालन समिति प्रभारी युगल किशोर शर्मा, कर्मचारी महासंघ एकीकृत के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह सारंगदेवोत,आयोजक विद्यालय के प्रधानाध्यापक जयराम रेगर सहित अनेक अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। सीबीईओ राजेंद्र चैबीसा ने स्वागत उद्बोधन दिया। जिला अध्यक्ष विजयलाल मेनारिया के निर्देशन में ब्लॉक कार्यकारिणी ने सभी अतिथियों का मेवाड़ी परंपरा के अनुसार पाग एवं ऊपरना पहनाकर स्वागत किया। संचालन लीलाधर व्यास एवं हीरालाल सुथार ने किया। वाक्पीठ में मनोहर लाल सेन ने वॉलीबॉल, पंकज चैबीसा ने क्रिकेट तथा चंदा मेनारिया ने साइक्लिंग विषय पर वार्ता प्रस्तुत की।बैठक में सेवानिवृत्ति के बाद भी विद्यालय में निःशुल्क सेवाएं देने वाले शारीरिक शिक्षक संघ के संरक्षक हीरालाल सुथार , शिक्षा विभाग को सक्रिय सहयोग करने वाले सेवानिवृत जुड़वा भाई शारीरिक शिक्षक रामचंद्र सालवी एवं अध्यापक रामेश्वर सालवी को शिक्षा अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही वर्ष 2022 की भर्ती में स्थायीकरण से वंचित शारीरिक शिक्षकों के स्थायीकरण आदेश शीघ्र जारी करने की मांग भी उठाई गई। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक दुर्गेश मेनारिया ने कहा कि शारीरिक शिक्षकों की मजबूत हमारे जिले में है जो जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर की किसी भी प्रतियोगिता को सकुशल संपन्न करवाने में सक्षम है । खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन उन क्षेत्रों में भी होना चाहिए,जहां लंबे समय से प्रतियोगिताएं नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा कि शारीरिक शिक्षक विद्यालय की हर समस्या के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा विभिन्न खेलों में दक्ष खिलाड़ियों का इस क्षेत्र में आना आवश्यक है। ताकि अच्छे खिलाड़ी तैयार हो सके। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि विद्यालय में प्रधानाचार्य प्रशासनिक व्यवस्था का नेतृत्व करते हैं, जबकि शारीरिक शिक्षक अनुशासन एवं सुरक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि खेल प्रतियोगिताओं में बालिका टीम के साथ महिला अध्यापिका की उपस्थिति अनिवार्य होगी। एडीपीसी कुंज बिहारी भारद्वाज ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि जर्जर भवनों, टीनशेड या पेड़ों के नीचे किसी भी स्थिति में अध्ययन नहीं कराया जाए। आवश्यकता पड़ने पर विद्यालय को सुरक्षित स्थान,मंदिर अथवा सामुदायिक भवन में संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि जान है तो जहान है और बच्चों की सुरक्षा शिक्षा विभाग का प्रथम लक्ष्य है।

Girwa, Udaipur | Jul 17, 2026

MORE NEWS

उदयपुर के पहले और प्रदेश के दसवें आधार सेवा केंद्र का शुभारम्भ
सांसद डॉ रावत और विधायक जैन ने किया उद्घाटन
एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार से जुड़ी सभी सुविधाएं
@followers @top fans News 24 Udaipur
#nonfollowers #viralpost #nonfollowers
उदयपुर, 17 जुलाई। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की ओर से शुक्रवार को उदयपुर में अपने पहले निवासी-केंद्रित आधार सेवा केंद्र का शुभारम्भ किया गया। इस केंद्र का उद्घाटन सांसद डॉ. मन्ना लाल रावत ने रिबन काटकर और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। शहर विधायक ताराचंद जैन भी इस अवसर पर उनके साथ थे।

इस अवसर पर सांसद डॉ रावत ने कहा कि भारत सरकार के डिजिटल समावेशन और सुशासन के दृष्टिकोण के अनुरूप डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करने में यह केंद्र सहायक सिद्ध होगा। यूआईडीएआई क्षेत्रीय कार्यालय दिल्ली के निदेशक कुमार उज्ज्वल, अनुभाग अधिकारी मनीषा, आईईसी मेनेजर साहिल टूटेजा, प्रदीप कुमार और सेवा प्रदाता कंपनी मैसर्स बीएलएस इंटरनेशनल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

स्वयं का आधार करवाया अपडेट, बांटे आधार
सांसद रावत और विधायक जैन ने अपने-अपने आधार अपडेट करवाए। इसके लिए उन्होने अपनी अंगुलियों के निशान और आंखों की पुतिलियों से ऑनलॉइन वेरिफिकेशन करवाया। उन्होने केंद्र के प्रथम तीन आगंतुकों कुशाल, प्रवीण डांगी और शशिकला को आधार के प्रिंट प्रदान किए।

राजस्थान का दसवां केंद्र
उदयपुर में इस उद्घाटन के बाद राजस्थान में संचालित केंद्रों की संख्या 10 हो गई है। सितंबर तक राज्य में 19 और नए केंद्र खोले जाएंगे जिससे कुल संख्या 29 हो जाएगी। यह केंद्र सीधे यूआईडीएआई संचालित करता है इसलिए स्थानीय निवासियों को सुलभ और बेहतर सेवाएं प्राप्त होंगी। सार्वजनिक अवकाशों को छोड़कर यह केंद्र सप्ताह के सभी दिन प्रातः 9 से सांयकाल 5 बजे तक खुला रहेगा। लंबी लाइनों से बचने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट भी ले सकते हैं।

एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं
नागरिकों को बिना किसी रुकावट के त्वरित सेवाएं देने के लिए केंद्र में 8 ऑपरेशनल किट लगाए गए हैं। यहाँ आधार नामांकन, जनसांख्यिकीय और बायोमेट्रिक अपडेट, सुधार तथा शिकायत निवारण जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। 5 से 17 वर्ष के बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट 30 सितंबर 2026 तक पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। यहां व्हीलचेयर, शौचालय और शिकायत निवारण तंत्र की व्यवस्था है।

उदयपुर के पहले और प्रदेश के दसवें आधार सेवा केंद्र का शुभारम्भ सांसद डॉ रावत और विधायक जैन ने किया उद्घाटन एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार से जुड़ी सभी सुविधाएं @followers @top fans News 24 Udaipur #nonfollowers #viralpost #nonfollowers उदयपुर, 17 जुलाई। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की ओर से शुक्रवार को उदयपुर में अपने पहले निवासी-केंद्रित आधार सेवा केंद्र का शुभारम्भ किया गया। इस केंद्र का उद्घाटन सांसद डॉ. मन्ना लाल रावत ने रिबन काटकर और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। शहर विधायक ताराचंद जैन भी इस अवसर पर उनके साथ थे। इस अवसर पर सांसद डॉ रावत ने कहा कि भारत सरकार के डिजिटल समावेशन और सुशासन के दृष्टिकोण के अनुरूप डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करने में यह केंद्र सहायक सिद्ध होगा। यूआईडीएआई क्षेत्रीय कार्यालय दिल्ली के निदेशक कुमार उज्ज्वल, अनुभाग अधिकारी मनीषा, आईईसी मेनेजर साहिल टूटेजा, प्रदीप कुमार और सेवा प्रदाता कंपनी मैसर्स बीएलएस इंटरनेशनल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। स्वयं का आधार करवाया अपडेट, बांटे आधार सांसद रावत और विधायक जैन ने अपने-अपने आधार अपडेट करवाए। इसके लिए उन्होने अपनी अंगुलियों के निशान और आंखों की पुतिलियों से ऑनलॉइन वेरिफिकेशन करवाया। उन्होने केंद्र के प्रथम तीन आगंतुकों कुशाल, प्रवीण डांगी और शशिकला को आधार के प्रिंट प्रदान किए। राजस्थान का दसवां केंद्र उदयपुर में इस उद्घाटन के बाद राजस्थान में संचालित केंद्रों की संख्या 10 हो गई है। सितंबर तक राज्य में 19 और नए केंद्र खोले जाएंगे जिससे कुल संख्या 29 हो जाएगी। यह केंद्र सीधे यूआईडीएआई संचालित करता है इसलिए स्थानीय निवासियों को सुलभ और बेहतर सेवाएं प्राप्त होंगी। सार्वजनिक अवकाशों को छोड़कर यह केंद्र सप्ताह के सभी दिन प्रातः 9 से सांयकाल 5 बजे तक खुला रहेगा। लंबी लाइनों से बचने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट भी ले सकते हैं। एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं नागरिकों को बिना किसी रुकावट के त्वरित सेवाएं देने के लिए केंद्र में 8 ऑपरेशनल किट लगाए गए हैं। यहाँ आधार नामांकन, जनसांख्यिकीय और बायोमेट्रिक अपडेट, सुधार तथा शिकायत निवारण जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। 5 से 17 वर्ष के बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट 30 सितंबर 2026 तक पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। यहां व्हीलचेयर, शौचालय और शिकायत निवारण तंत्र की व्यवस्था है।

Girwa, Udaipur | Jul 17, 2026

खेल उपलब्धियां ’’यश’’ ही नहीं ’’विकास’’ का परिचायक भी
धार विद्यालय में 2 करोड़ के विकास कार्य प्रारम्भ
@followers @top fans News 24 Udaipur
#udaipur #nonfollowers #viralpost #school
उदयपुर, 17 जुलाई। आदिवासी बहुल क्षेत्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धार में लेक्रोज खेल की उपलब्धियां यश, सम्मान, आत्मविश्वास और समाज सुधार की दिशा में मील का पत्थर बनने के साथ ही विद्यालय में विकास का माध्यम भी बनी है। लैक्रोज खेल को बढ़ावा देने में अग्रणी संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी की प्रेरणा से एचडीएफसी बैंक की सीएसआर योजना के तहत विद्यालय में 2 करोड़ के विकास कार्य प्रारंभ हुए। इस फंड से विद्यालय कक्ष, छात्र-छात्राओं के अलग-अलग टायलेट, प्रयोगशालाएं, लाइब्रेरी, खेल मैदान आदि कार्य करवाए जाएंगे। प्रधानाचार्य भावना गुर्जर, धार के पूर्व सरपंच शांतिलाल गमेती, समाज सेवी कमलेश पालीवाल, हिम्मत सिंह, एचडीएफसी प्रतिनिधि अखिलेश, स्थानीय विद्यालय के विद्यार्थी अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता डाली गमेती, यशोदा गमेती, नारायण लाल गमेती पूर्व छात्र मोहनलाल गमेती, खुमाराम गमेती, दयाशंकर गमेती, अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट की पदक विजेता भगवती गमेती, प्रशिक्षक नीरज बत्रा सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

खेल उपलब्धियां ’’यश’’ ही नहीं ’’विकास’’ का परिचायक भी धार विद्यालय में 2 करोड़ के विकास कार्य प्रारम्भ @followers @top fans News 24 Udaipur #udaipur #nonfollowers #viralpost #school उदयपुर, 17 जुलाई। आदिवासी बहुल क्षेत्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धार में लेक्रोज खेल की उपलब्धियां यश, सम्मान, आत्मविश्वास और समाज सुधार की दिशा में मील का पत्थर बनने के साथ ही विद्यालय में विकास का माध्यम भी बनी है। लैक्रोज खेल को बढ़ावा देने में अग्रणी संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी की प्रेरणा से एचडीएफसी बैंक की सीएसआर योजना के तहत विद्यालय में 2 करोड़ के विकास कार्य प्रारंभ हुए। इस फंड से विद्यालय कक्ष, छात्र-छात्राओं के अलग-अलग टायलेट, प्रयोगशालाएं, लाइब्रेरी, खेल मैदान आदि कार्य करवाए जाएंगे। प्रधानाचार्य भावना गुर्जर, धार के पूर्व सरपंच शांतिलाल गमेती, समाज सेवी कमलेश पालीवाल, हिम्मत सिंह, एचडीएफसी प्रतिनिधि अखिलेश, स्थानीय विद्यालय के विद्यार्थी अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता डाली गमेती, यशोदा गमेती, नारायण लाल गमेती पूर्व छात्र मोहनलाल गमेती, खुमाराम गमेती, दयाशंकर गमेती, अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट की पदक विजेता भगवती गमेती, प्रशिक्षक नीरज बत्रा सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Girwa, Udaipur | Jul 17, 2026

एवरेस्ट विजेता मनस्वी का जिला कलेक्टर ने किया सम्मान
राज्य स्तर पर सम्मानित करने के लिए की अनुशंसा
एवरेस्ट फतह करने वाली प्रदेश की पहली गैर सैन्य व गैर राजकीय पर्वतारोही है मनस्वी
@followers @top fans News 24 Udaipur District Collector & Magistrate - Udaipur
#udaipur #viralpost #nonfollowers #welcome
उदयपुर, 17 जुलाई। राज्य की पहली गैर सैन्य व गैर राजकीय एवरेस्ट विजेता उदयपुर की बेटी मनस्वी अग्रवाल का शुक्रवार को जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने सम्मान किया। अपने पिता टी आर अग्रवाल के साथ जिला कलक्टर से मिलने पहुंची मनस्वी को जिल कलक्टर ने मेवाड़ी पाग पहनाकर सम्मानित किया और उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर  उन्होने मनस्वी की इस उपलब्धि को देखते हुए राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित करने की अनुशंषा भी की है। राज्य स्तरीय सम्मान के लिए उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। बता दें कि हाल ही में 21 मई को मनस्वी ने दुनिया की सबसे बड़ी चोटी माउण्ट एवरेस्ट पर तिरंगा लहरा कर इतिहास रचा है। वह इस उपलब्धि को पाने वाली राज्य की गैर सैन्य व गैर राजकीय क्षेत्र की प्रथम महिला पर्वतारोही है।

मनस्वी के पिता टी आर अग्रवाल ने बताया कि 12 दिसंबर 2025 को अंटार्कटिका महाद्वीप के सर्वाेच्च शिखर माउण्ट विन्सन मैसिफ को भी फतह करने वाली वह राज्य की पहली पर्वतारोही है। इस चोटी का अभी तक प्रदेश के किसी व्यक्ति ने आरोहण नहीं किया है। इससे पूर्व मनस्वी 16 अगस्त 2025 को यूरोप महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी माउंट एलब्रुस, 9 दिसंबर 2025 को अफ्रीका की सर्वाेच्च चोटी किलीमंजारो एवं 22 जनवरी 2026 को दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी  माउंट अकोनकागुआ पर भी भारतीय ध्वज फहरा चुकी है। इस प्रकार मनस्वी विश्व के सात महाद्वीपों में से पांच महाद्वीपों के सर्वाेच्च शिखरों पर भारतीय ध्वज फहराने वाली राजस्थान की प्रथम महिला पर्वतारोही बन गई है। उसने यह उपलब्धि मात्र 9 माह की अल्प अवधि में हासिल की है जो कि अपने आप में एक कीर्तिमान है।
मनस्वी ने बताया कि विश्व के सर्वोच्च शिखरों पर पर्वतारोहण करने के लिए घर से दूर रहकर लगातार तीन माह से निरंतर हिमाचल, उत्तराखंड, लेह-लद्दाख एवं नेपाल के उच्च बर्फीले पर्वतीय स्थलों पर गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया। माउंट एवरेस्ट पर पर्वतारोहण करने के लिए विषम परिस्थितियों का सामना करने के लिए तकनीकी दक्षता एवं उच्च स्तरीय शारीरिक क्षमता एवं मानसिक स्थिरता की आवश्यकता होती है। इन पर्वत शिखरों का तापमान माइनस 45 डिग्री से माइनस 50 डिग्री तक रहता है एवं 70-80 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की बर्फीली हवाओं का भी सामना करना पड़ता है।

भारतीय सेना के संस्थानों से लिया प्रशिक्षण
मनस्वी अग्रवाल ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में कठोर और वैज्ञानिक प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उन्होंने माउंटेनरिंग इंस्टीट्यूट दिरांग तथा हिमालयन माउंटेनरिंग इंस्टीट्यूट से मूलभूत एवं एडवांस पर्वतारोहण प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में लगभग एक माह तक 6500 मीटर ऊँची बर्फीली चोटियों पर रहकर अभ्यास कराया जाता है। ये दोनों संस्थान भारतीय सेना द्वारा संचालित हैं। इसके अतिरिक्त इन्होंने स्वामी विवेकानन्द रॉक क्लाइम्बिंग संस्थान से भी गहन प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रमाणित प्रशिक्षण का दर्जा हासिल किया है।

शूटिंग की बेहतरीन खिलाड़ी और प्रतिभावान विद्यार्थी है मनस्वी
मनस्वी न केवल पर्वतारोहण के क्षेत्र में अपितु श्शूटिंगश् खेल के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर चुकी है। इन्होंने 10 मीटर राइफल शूटिंग खेल में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने हेतु भारतीय दल के चयन प्रक्रिया में चार चरणों को पूर्ण किया है।  गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से पाँच वर्षीय विधि अध्ययन पूर्ण कर स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है एवं वर्तमान में वे पर्यावरणीय कानून पर शोध कार्य कर रही हैं। साथ ही विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा आयोजित सहायक आचार्य पात्रता परीक्षा में 99.2 परसेंटाइल के साथ उत्तीर्ण हुई हैं।

एवरेस्ट विजेता मनस्वी का जिला कलेक्टर ने किया सम्मान राज्य स्तर पर सम्मानित करने के लिए की अनुशंसा एवरेस्ट फतह करने वाली प्रदेश की पहली गैर सैन्य व गैर राजकीय पर्वतारोही है मनस्वी @followers @top fans News 24 Udaipur District Collector & Magistrate - Udaipur #udaipur #viralpost #nonfollowers #welcome उदयपुर, 17 जुलाई। राज्य की पहली गैर सैन्य व गैर राजकीय एवरेस्ट विजेता उदयपुर की बेटी मनस्वी अग्रवाल का शुक्रवार को जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने सम्मान किया। अपने पिता टी आर अग्रवाल के साथ जिला कलक्टर से मिलने पहुंची मनस्वी को जिल कलक्टर ने मेवाड़ी पाग पहनाकर सम्मानित किया और उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उन्होने मनस्वी की इस उपलब्धि को देखते हुए राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित करने की अनुशंषा भी की है। राज्य स्तरीय सम्मान के लिए उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। बता दें कि हाल ही में 21 मई को मनस्वी ने दुनिया की सबसे बड़ी चोटी माउण्ट एवरेस्ट पर तिरंगा लहरा कर इतिहास रचा है। वह इस उपलब्धि को पाने वाली राज्य की गैर सैन्य व गैर राजकीय क्षेत्र की प्रथम महिला पर्वतारोही है। मनस्वी के पिता टी आर अग्रवाल ने बताया कि 12 दिसंबर 2025 को अंटार्कटिका महाद्वीप के सर्वाेच्च शिखर माउण्ट विन्सन मैसिफ को भी फतह करने वाली वह राज्य की पहली पर्वतारोही है। इस चोटी का अभी तक प्रदेश के किसी व्यक्ति ने आरोहण नहीं किया है। इससे पूर्व मनस्वी 16 अगस्त 2025 को यूरोप महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी माउंट एलब्रुस, 9 दिसंबर 2025 को अफ्रीका की सर्वाेच्च चोटी किलीमंजारो एवं 22 जनवरी 2026 को दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी माउंट अकोनकागुआ पर भी भारतीय ध्वज फहरा चुकी है। इस प्रकार मनस्वी विश्व के सात महाद्वीपों में से पांच महाद्वीपों के सर्वाेच्च शिखरों पर भारतीय ध्वज फहराने वाली राजस्थान की प्रथम महिला पर्वतारोही बन गई है। उसने यह उपलब्धि मात्र 9 माह की अल्प अवधि में हासिल की है जो कि अपने आप में एक कीर्तिमान है। मनस्वी ने बताया कि विश्व के सर्वोच्च शिखरों पर पर्वतारोहण करने के लिए घर से दूर रहकर लगातार तीन माह से निरंतर हिमाचल, उत्तराखंड, लेह-लद्दाख एवं नेपाल के उच्च बर्फीले पर्वतीय स्थलों पर गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया। माउंट एवरेस्ट पर पर्वतारोहण करने के लिए विषम परिस्थितियों का सामना करने के लिए तकनीकी दक्षता एवं उच्च स्तरीय शारीरिक क्षमता एवं मानसिक स्थिरता की आवश्यकता होती है। इन पर्वत शिखरों का तापमान माइनस 45 डिग्री से माइनस 50 डिग्री तक रहता है एवं 70-80 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की बर्फीली हवाओं का भी सामना करना पड़ता है। भारतीय सेना के संस्थानों से लिया प्रशिक्षण मनस्वी अग्रवाल ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में कठोर और वैज्ञानिक प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उन्होंने माउंटेनरिंग इंस्टीट्यूट दिरांग तथा हिमालयन माउंटेनरिंग इंस्टीट्यूट से मूलभूत एवं एडवांस पर्वतारोहण प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में लगभग एक माह तक 6500 मीटर ऊँची बर्फीली चोटियों पर रहकर अभ्यास कराया जाता है। ये दोनों संस्थान भारतीय सेना द्वारा संचालित हैं। इसके अतिरिक्त इन्होंने स्वामी विवेकानन्द रॉक क्लाइम्बिंग संस्थान से भी गहन प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रमाणित प्रशिक्षण का दर्जा हासिल किया है। शूटिंग की बेहतरीन खिलाड़ी और प्रतिभावान विद्यार्थी है मनस्वी मनस्वी न केवल पर्वतारोहण के क्षेत्र में अपितु श्शूटिंगश् खेल के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर चुकी है। इन्होंने 10 मीटर राइफल शूटिंग खेल में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने हेतु भारतीय दल के चयन प्रक्रिया में चार चरणों को पूर्ण किया है। गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से पाँच वर्षीय विधि अध्ययन पूर्ण कर स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है एवं वर्तमान में वे पर्यावरणीय कानून पर शोध कार्य कर रही हैं। साथ ही विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा आयोजित सहायक आचार्य पात्रता परीक्षा में 99.2 परसेंटाइल के साथ उत्तीर्ण हुई हैं।

Girwa, Udaipur | Jul 17, 2026

चतुर्वेदी और वाधवानी ने पूर्ण की हिमालय वुड बैज पाठ्यक्रम की योग्यता
स्काउट-गाइड संघ पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
@followers @top fans News 24 Udaipur
#udaipurairport #viralpost #nonfollowers
उदयपुर, 17 जुलाई। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय, उदयपुर से  दी विजन एकैडमी यूनिट आफ आर एम वी उदयपुर की गाइडर शिप्रा चतुर्वेदी एवं  फ्लाक लीडर राक वुड्स हाॅयर स्कूल  बड़गांव की दीपिका वाधवानी ने सत्र 2025-26 में आयोजित हिमालय वुड बैज पाठ्यक्रम की योग्यता पूर्ण कर सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुई।

सीओ गाइड अभिलाषा मिश्रा उदयपुर व सी ओ स्काउट सुनील कुमार सोनी उदयपुर ने  बधाई एवं शुभकामनाएं दी। शिविर का आयोजन डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग सेंटर, पुष्कर घाटी, अजमेर, राजस्थान में  1 फरवरी से 7 फरवरी 2026 तक किया गया था। जिला प्रशिक्षण आयुक्त उदयपुर अंजना शर्मा ने बताया कि अध्यापिका के लिए यह सर्वोच्च अवार्ड है जिसके लिए गाइड को राष्ट्रपति अवार्ड तक पहुंचने में बहुत ही सहायता करता है एवं स्वयं की भी योग्यता वृद्धि करता है।

चतुर्वेदी और वाधवानी ने पूर्ण की हिमालय वुड बैज पाठ्यक्रम की योग्यता स्काउट-गाइड संघ पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं @followers @top fans News 24 Udaipur #udaipurairport #viralpost #nonfollowers उदयपुर, 17 जुलाई। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय, उदयपुर से दी विजन एकैडमी यूनिट आफ आर एम वी उदयपुर की गाइडर शिप्रा चतुर्वेदी एवं फ्लाक लीडर राक वुड्स हाॅयर स्कूल बड़गांव की दीपिका वाधवानी ने सत्र 2025-26 में आयोजित हिमालय वुड बैज पाठ्यक्रम की योग्यता पूर्ण कर सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुई। सीओ गाइड अभिलाषा मिश्रा उदयपुर व सी ओ स्काउट सुनील कुमार सोनी उदयपुर ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। शिविर का आयोजन डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग सेंटर, पुष्कर घाटी, अजमेर, राजस्थान में 1 फरवरी से 7 फरवरी 2026 तक किया गया था। जिला प्रशिक्षण आयुक्त उदयपुर अंजना शर्मा ने बताया कि अध्यापिका के लिए यह सर्वोच्च अवार्ड है जिसके लिए गाइड को राष्ट्रपति अवार्ड तक पहुंचने में बहुत ही सहायता करता है एवं स्वयं की भी योग्यता वृद्धि करता है।

Girwa, Udaipur | Jul 17, 2026