फरीदपुर: भुता के युवक की जेब से 50 हजार उड़े, यक्ष एप और CCTV से दबोचे गए शातिर
भुता क्षेत्र के एक युवक की जेब काटकर 50 हजार रुपये उड़ाने वाले दो शातिरों को बारादरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यक्ष एप और सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई। भुता के डडिया नवाजिश अली निवासी सलीम बेग ने बताया था कि वह किसी काम से शहर आए थे। सेटेलाइट बस स्टैंड के पास उनकी जेब काटकर 50 हजार रुपये निकाल लिए गए। मामले में रिपोर्ट दर्ज