संभल: संभल से सपा सांसद का बयान, सीएम के बयान पर पलटवार करते हुए कहा- चुनाव नजदीक हैं, ऐसे बयान आगे भी आएंगे
सपा सांसद ने कहा, “मैं यही कहना चाहूंगा कि संभल ही नहीं, बल्कि पूरे हिंदुस्तान में कहीं भी किसी मंदिर को नहीं तोड़ा गया है। मस्जिद अपनी जगह थी और आज भी अपनी जगह कायम है।” उन्होंने आगे कहा कि संसद द्वारा बनाया गया कानून भी यही कहता है कि 1947 से पहले जो भी धार्मिक स्थल जिस स्वरूप में थे, वे उसी रूप में बने रहेंगे। इसमें सिर्फ मस्जिद ही नहीं, बल्कि मंदिर, गिरज