डीएम के जांच आदेश पर सिंचाई विभाग और सीओ पहुंचे स्थल, छहर की जमीन पर अवैध गतिविधियों का मामला आया सामने...........
जलालगढ़। सरकारी जमीन और छहर की जमीन पर अवैध कब्जे, प्लॉटिंग एवं सड़क निर्माण के मामले में डीएम के जांच आदेश के बाद प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो गई है। जांच के लिए सिंचाई विभाग और अंचलाधिकारी की टीम संबंधित स्थल पर पहुंची। मौके पर जमीन की स्थिति का जायजा लिया गया और विभिन्न निर्माण कार्यों को लेकर जानकारी जुटाई गई। जांच के दौरान छहर की जमीन पर किए गए कार्यों को लेकर कई सवाल सामने आए हैं।
स्थल निरीक्षण के दौरान छहर की जमीन पर किए गए निर्माण सड़क की कालीकरण को लेकर अधिकारियों ने जानकारी जुटाई। सड़क का कालीकरण किस विभाग की ओर से कराया गया, इसकी पड़ताल की गई। सरकारी जमीन और छहर की जमीन पर बिना अनुमति निर्माण कार्य किए जाने की शिकायत के बाद अब संबंधित विभागों की भूमिका भी जांच के दायरे में आने की चर्चा है।
स्थल पर बिजली के पोल लगाए जाने जांच टीम ने जानकारी ली। आरोप है कि भू-माफिया की ओर से उक्त स्थल पर अवैध रूप से बिजली तार भी पहुंचाया गया था। इस मामले में बिजली विभाग से भी संबंधित जानकारी जुटाने की जरूरत बताई जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि बिजली पोल और तार किस अनुमति के तहत लगाए गए थे।
सरकारी जमीन पर कब्जे का बड़ा मामला सामने आया है, जहां भू-कारोबारियों ने नियम-कानून को ताक पर रखकर शासकीय भूमि को अपनी निजी संपत्ति बना डाला। मामला सामने आने के बाद भी जिम्मेदार विभागों की चुप्पी कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है।जानकारी के अनुसार जलालगढ़ थाना के महज 200 मीटर खाता नo122 मीटर प्रशासन के मिली भगत से भू माफियों ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। आरोप है कि करोड़ों की इस भूमि को घेराबंदी कर भू माफियों द्वारा जमीन खरीद बिक्री किया जा रहा है। पूरे मामले को इतनी सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया कि प्रशासन को समय रहते इसकी भनक तक नहीं लगी, या फिर जानबूझकर अनदेखी की गई।
डीएम के जांच आदेश के बाद स्थल पर अधिकारियों के पहुंचने से सरकारी जमीन पर कब्जे और निर्माण को लेकर मामला गंभीर होता दिख रहा है। अब लोगों की निगाह जांच रिपोर्ट पर टिकी है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी जमीन और छहर की जमीन की नियमित निगरानी नहीं होने से भू-माफिया को कब्जा करने का मौका मिलता है। यदि समय रहते सरकारी जमीन की पहचान कर सीमांकन और निगरानी की व्यवस्था की जाए तो इस तरह के अवैध निर्माण पर रोक लग सकती है।
जांच के बाद सड़क निर्माण, बिजली पोल, तार और जमीन की वास्तविक स्थिति से संबंधित तथ्यों को सामने लाने की उम्मीद है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जांच निष्पक्ष तरीके से हो और यदि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा या निर्माण पाया जाता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
Jalalgarh, Purnia | Nov 27, 2026