एक दिन में रिकॉर्ड 2.47 लाख श्रद्धालुओं ने किए महाकाल के दर्शन 🔱
गर्मी की छुट्टियों और वीकेंड के कारण रविवार (14 जून) को महाकालेश्वर मंदिर में 2,47,894 श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ लिया। महाकाल लोक के निर्माण के बाद से श्रद्धालुओं की संख्या में भारी इजाफा हुआ है, और यह आंकड़ा पीक सीजन की गवाही दे रहा है। इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति ने दर्शन और सुरक्षा व्यवस्था सुचारु रखी।
#BabaMahakal #UjjainTourism #MahakalLok #UjjainNews