मंडला: जिला मुख्यालय पहुंचे युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया, कार्यकर्ताओं में भरा जोश
Mandla, Mandla | Apr 7, 2026 युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया का मंगलवार को नगर आगमन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत कटरा बायपास तिराहे पर स्वागत से हुई, जहां बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। शहर के चिलमन चौक में तीन बजे जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने स्वागत किया। इस दौरान पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश तिवारी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रजनीश रंजन उसराठे उपस्थित रहे।