आज़मगढ़: आहोपट्टी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने सिंदूर का कर लिया सेवन, हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
आजमगढ़ थाना कोतवाली क्षेत्र के आहोपट्टी में रविवार को दिन में 30 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में सिंदूर का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर पास पड़ोस के लोगों ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पड़ोसी युवक का कहना है कि कुश यादव पुत्र रामबंश यादव दिन में किसी कारण से सिंदूर का सेवन कर लिया। उसका विवाह काफी पहले हो चुका है। पत्नी मायके में रहती है।