पीरो: पीरो एवं चरपोखरी में मनरेगा में बड़ा बदलाव: 'भी बी जी-राम जी' योजना की नई गाइडलाइन से जनप्रतिनिधि हुए रूबरू
Piro, Bhojpur | Jun 28, 2026 ग्रामीण विकास अभिकरण, भोजपुर के तत्वाधान में प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन, चरपोखरी में एकदिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रामचंद्र सिंह यादव ने की। इस दौरान मनरेगा योजना में हुए अहम बदलावों और नई व्यवस्था की विस्तृत जानकारी जनप्रतिनिधियों को दी गई।