#विशेष समुदाय के झंडे को जलाने का प्रयास, दो आरोपी हिरासत में
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद गड़वार पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बलिया। सोशल मीडिया पर 22 अक्टूबर को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक युवक अपने मुंह में ज्वलनशील पदार्थ भरकर एक विशेष समुदाय के झंडे को जलाने का प्रयास करता दिखाई दिया। मामले में तहरीर मिलने के बाद थाना गड़वार में दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा ने जानकारी दी।