पिड़ावा: मायाखेड़ी रोड़ पर शराब के नशे में बाइक चलाते हुए एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार
पिड़ावा शहर के मायाखेड़ी रोड़ पर शराब के नशे में बाइक चलाते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति शराब पीकर बाइक चलाते हुए पाया गया।जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बाइक चालक को गिरफ्तार कर उसकी बाइक को जप्त किया है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 185 में मामला दर्ज किया है।