बरहेट: बरहेट में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
प्रखंड क्षेत्र में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को श्रद्धा भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया जा रहा है। विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।बरहेट बाजार के राम जानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर,इस्कॉन मंदिर एवं पचकठिया बाजार में बच्चों, बालिकाओं और महिलाओं द्वारा कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।