लालगंज: वेदांत बीएड कॉलेज में सामाजिक सरोकार के तहत एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन
शाहपुर तिवारी स्थित वेदांत बीएड कॉलेज में सामाजिक सरोकार के तहत एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 200 पुरुषों, महिलाओं, छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की आंखों की जांच की गई। अखंड ज्योति हॉस्पिटल, छपरा के नेत्र विशेषज्ञों द्वारा आधुनिक मशीनों से जांच कर जरूरतमंदों को निःशुल्क दवा एवं चश्मा वितरित किया गया।