जगदलपुर: मैत्रीसंघ निवास में महापौर संजय पांडे ने महाशिवरात्रि पर मंदिरों के आसपास सफाई के लिए बैठक में दिए निर्देश
शहर के नवनिर्वाचित महापौर संजय पांडे शपथ ग्रहण से पहले ही एक्टिव मोड में आ गए हैं। शहर की सफाई व्यवस्था को और भी बेहतर बनाना उनकी चुनावी एजेंडे का मुख्य हिस्सा रहा है और इस दिशा में उन्होंने काम भी शुरू कर दिया है। महापौर संजय पांडे ने रविवार शाम 5 बजे इस विषय को लेकर निगम आयुक्त के साथ बैठक की।