गुन्नौर: गांव सैंडोरा निवासी युवक ने नाली के विवाद के चलते गांव के चार लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सैंडोरा निवासी समर पुत्र सत्यपाल ने मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नाली के विवाद के चलते गांव के ही चार लोगों ने मारपीट की है। जिसमें पीड़ित घायल हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने घायल युवक को मेडिकल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा में भर्ती कराया है।