मांझी: भारतीय कला मंदिर संस्थान में कन्या भोज का हुआ आयोजन
Manjhi, Saran | Oct 20, 2026 मांझी थाना बाजार स्थित भारतीय कला मंदिर संस्थान की ओर से दुर्गा पूजा के अवसर पर विजयदशमी को दिन कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में छोटे-छोटे बच्चियों ने भाग लिया कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा और भक्ति भाव का माहौल रहा। कन्या भोज से पहले सभी बच्चियों को विधि विधान से पूजा अर्चना की गई इसके बाद उन्हें सम्मान पूर्वक भोजन कराया गया।