🚨 औरैया में बड़ा हादसा टला! बच्चों से भरी स्कूली बस खंदी में पलटी 🚨
जनपद औरैया के थाना बेला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बबनौती मोड़ के पास एक स्कूली बस अनियंत्रित होकर खंदी में पलट गई। बस में दो दर्जन से अधिक बच्चे सवार थे। हादसे में कुछ बच्चों को मामूली चोटें आई हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायल बच्चों को तत्काल अस्पताल भेजकर उपचार कराया गया। वहीं क्रेन की सहायता से बस को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
अपर पुलिस अधीक्षक औरैया ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सभी बच्चों की स्थिति सामान्य है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई गंभीर जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद अभिभावकों और क्षेत्रीय लोगों में चिंता का माहौल रहा।
📹 घटना पर अपर पुलिस अधीक्षक औरैया की बाइट।
📍 ग्राम बबनौती मोड़, थाना बेला, जनपद औरैया
🙏 ईश्वर की कृपा से सभी बच्चे सुरक्षित हैं। उनके शीघ्र स्व�
Auraiya, Auraiya | Sep 16, 2026