टीकमगढ़: टैक्सी की टक्कर से युवक की मौत, झांसी ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, ज़िला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
टैक्सी की टक्कर से युवक की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम रिछारा निवासी सोनू अहिरवार की सड़क हादसे में गंभीर चोट लगने के बाद मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, टैक्सी की टक्कर में घायल हुए सोनू को जिला अस्पताल से झांसी रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।