गभाना: एलमपुरा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
चंडौस थाना क्षेत्र के गांव एलमपुरा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक महिला के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। मामले में एक पक्ष के रमेश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में गांव के छह लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाय