जिला मुख्यालय पर श्रमिक संघ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर श्रमिकों की समस्याओं के समाधान की मांग की। संघ का आरोप है कि श्रम विभाग पहले की तुलना में योजनाओं का लाभ देने के लिए अतिरिक्त और जटिल दस्तावेज मांग रहा है, जिससे पंजीकृत श्रमिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संघ ने कहा कि कागजी प्रक्रिया के कारण कई श्रमिक योजनाओं से वंचित हो रहे हैं।