फर्रुखाबाद: एकाएक चबूतरे का हिस्सा गर्म होते ही मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, सुबह से दोपहर तक चलता रहा पूजा-अर्चना का दौर
फर्रुखाबाद शहर के लिंजीगंज स्थित मोहल्ला कछियाना में बने प्राचीन ब्रह्मदेव महाराज मंदिर में शुक्रवार सुबह एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला । स्थानीय लोगों के अनुसार, मंदिर के चबूतरे का एक हिस्सा असामान्य रूप से गर्म हो गया जबकि दूसरा हिस्सा सामान्य या ठंडा महसूस हो रहा था। इसकी जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे और पूजा-अर्चना शुरू हो