सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को सोमवार दोपहर मेदांता अस्पताल से छुट्टी मिल गई। अस्पताल से निकलने के बाद उन्होंने डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और देशभर से दुआएं भेजने वाले लोगों का आभार जताया।
पत्नी के साथ राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वांगचुक ने कहा कि उनका संघर्ष किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि देश के युवाओं और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग का आंदोलन है। उन्होंने भरोसा जताया कि शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव आएगा और कहा कि "अभी तो बस शुरुआत है।"
#SonamWangchuk #EducationReform #Rajghat #MahatmaGandhi #India #pahadsamachar #BreakingNews #NewsUpdate
Dehradun, Dehradun | Jul 27, 2026