कालापीपल: कालापीपल के स्वर्गीय राजीव गांधी शासकीय महाविद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया
स्व. राजीव गाँधी शासकीय महाविद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश शर्मा द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया। प्राचार्य डॉ. शर्मा ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने जल,जंगल और जमीन की रक्षा के लिए आन्दोलन किए।