कालापीपल: कालापीपल क्षेत्र के बेहरावल स्थित वेदांश पब्लिक स्कूल में बाल मेले का आयोजन, बच्चों की गूंजी किलकारी
कालापीपल क्षेत्र में बाल दिवस पर क्षेत्र के विभिन्न शासकीय व निजी स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किया गया।दिनभर स्कूलों में विभिन्न आयोजन हुए वही बच्चों ने बाल मेले का जमकर लुप्त उठाया।बेहरावल के वेदांश पब्लिक स्कूल में बाल का आयोजन किया गया जहां बच्चों ने अपने घरों से बनाकर लाए व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए।