कालापीपल: बावड़ीखेड़ा में आशा सुपरवाइजर ने स्कूली बच्चों को आयरन के फायदे और तंबाकू के नुकसान के बारे में किया जागरूक
ग्राम बावड़ी खेड़ा शासकीय माध्यमिक विद्यालय में आयरन के फायदे और तंबाकू के नुकसान के बारे में बच्चों को जागरूक किया गया। आशा सुपरवाइजर मोना प्रजापति और आशा कार्यकर्ता प्रतिभा मेहरा ने बच्चों को आयरन के महत्व और तंबाकू से होने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में बताया।इस अवसर पर बच्चों ने तंबाकू और धूम्रपान से दूर रहने की शपथ ली।