कालापीपल: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की जीत पर कालापीपल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी, बांटी मिठाई
बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा और NDA गठबंधन की ऐतिहासिक प्रचंड जीत पर कालापीपल की पंचमुखी हनुमान मंदिर चौराहे पर भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम 5 बजे जमकर आतिशबाजी की व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल,भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामनारायण परमार,जिला महामंत्री कृपालसिंह मेवाड़ा सहित कई लोग मौजूद रहें।