जिला कलक्टर आलोक रंजन ने सोमवार को शहीद मेजर नटवर सिंह शक्तावत सीनियर सेकेंडरी स्कूल में संचालित कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा कक्षों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों को निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा संचालीत करने के निर्देश दिए।