भोरे: हुसेपुर में अचानक लगी आग से कई घर जले, लाखों के संपत्ति क्षति होने का है अनुमान, कई गाय झुलसे एक बछड़े की हुई मौत
भोरे थाना क्षेत्र के हुसेपुर में गुरुवार को अचानक आग लग गई। इस अग्निकांड में लाखों रुपए की संपत्ति क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के कारणो का पता नहीं चल सका है। घर में आग लगने से कई गायें झुलस गई तो वहीं एक बछड़े की झुलसने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक शर्मा महतो, सभापति महतो, राजपति प्रसाद बिंदा देवी के घर में आग लगी थी।