भोरे: हुसेपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली सफलता,चोरी की 6 बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार,SDPO ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
थाना क्षेत्र के हुसेपुर में पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी। जहां चोरी की 6 बाइक के साथ पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चोर भोरे थाना क्षेत्र के रकबा गांव निवासी गब्बू मियां है। बुधवार को थाना परिसर में हथुवा SDPO आनंद मोहन गुप्ता ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।