भोरे: भोरे सब्जी मंडी के पास स्थित कपड़ा दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, चोरी हुए कपड़े के साथ दो चोर गिरफ्तार
भोरे थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी के पास एक कपड़ा दुकान में चोरी की हुई घटना का पुलिस ने महज 2 घंटे में उद्वेदन कर दिया। इस दौरान पुलिस ने चोरी गई कपड़े को बरामद कर शामिल दो चोर को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक घनश्याम प्रसाद के पुत्र विक्की कुमार की कपड़े की दुकान है। जिसमें 9 मार्च की रात दुकान में पिछला दरवाजा तोड़कर चोरी की घटना हुई थी।