भोरे: भोरे में स्मैक का सिंडिकेट तोड़ने में जुटी पुलिस,10 पुडीया स्मैक के साथ 2 गिरफ्तार,पूर्व में भी 5 की हो चुकी गिरफ्तारी
भोरे में स्मैक का धंधा जड़ जमा चुका है। जिसके खिलाफ पुलिस स्मैक का सिंडिकेट तोड़ने में जुटी है। इसके विरुद्ध पुलिस लगातार ऑपरेशन जारी रखी है। बुधवार को थानाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में भोरे दक्षिण टोला गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 10 पुडीया स्मैक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी हथुआ एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता कर दी।