भोरे: सिसई में पुलिस ने कार्रवाई कर ITS केडर के एक अधिकारी को किया गिरफतार, छत्तीसगढ़ में 700 करोड़ शराब घोटाले का है आरोपी
भोरे थाना क्षेत्र के सिसई में गुरुवार की रात थानाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में एसीबी की टीम ने छापेमारी कर छत्तीसगढ़ में हुए 700 करोड़ से अधिक रुपए के शराब घोटाले के आरोपी अरुण पति त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया। छत्तीसगढ़ सरकार में एक्साइज डिपार्टमेंट में निदेशक रह चुके अरुण पति त्रिपाठी मूल रूप से छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले हैं। ईडी को सौंप दिया गया।