भोरे: बनियाछापर मोड़ के पास स्मैकीयो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार,5 दिनों में पुलिस कि तीसरी कार्रवाई
भोरे थाना क्षेत्र के बनिया छापर मोड़ के पास गुरुवार को पुलिस ने स्मैक बेचे जाने की सूचना पर 25 पुड़िया स्मैक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 5 दिनों के भीतर पुलिस ने यह तीसरी कार्रवाई की है। भोरे में जड़ जमा चुके स्मैक के धंधे को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस अभियान के तहत काम कर रही है। जानकारी के मुताबिक थानाध्यक्ष अनिल कुमार को सूचना मिली थी।