पन्ना: पीएम आवास योजना में रिश्वत का आरोप: मजदूर ने कलेक्टर से की शिकायत, ग्राम पंचायत सचिव पर 10,000 रुपये मांगने का आरोप
Panna, Panna | Dec 3, 2024 पन्ना जिले के शाहनगर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत मूलपारा निवासी दशरथ चौधरी, जो अनुसूचित जाति के मजदूर हैं, ने कलेक्टर से शिकायत की है। उनका कहना है कि उनका परिवार अत्यंत गरीबी में टूटे-फूटे कच्चे घर में रहने को मजबूर है। मेहनत-मजदूरी से इतनी आमदनी नहीं होती कि वे पक्का मकान बनवा सकें।