#सिंहस्थ_2028
-------------
नियमित निरीक्षण-89
--------------------
संभागायुक्त श्री सिंह और कलेक्टर श्री सिंह ने नगर निगम और एमपी आरडीसी के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया
‐--------------------
गदा पुलिया से लालपुल तक निर्माणाधीन सड़क निर्माण कार्य और रोड एलाइनमेंट का जायजा लिया
---------------------
उज्जैन, 11 अक्टूबर। सिंहस्थ-2028 के लिए किए जा रहे है विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण रविवार को संभागायुक्त सह सिंहस्थ मेला अधिकारी श्री आशीष सिंह, कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह तथा नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा ने निर्माण स्थलों पर पहुंचकर किया।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन गदा पुलिया से जयसिंहपुर होकर लालपुल तक सड़क निर्माण कार्य के साथ ही हरि फाटक ब्रिज के नीचे रवि शंकर नगर क्षेत्र में सड़क अलाईमेंट का जायजा लिया। संभागायुक्त श्री सिंह ने मौके पर उपस्थित इंजीनियरों से सड़क एलाइनमेंट की ड्राइंग देखकर जानकारी प्राप्त की।
Simhasth2028 Jansampark Madhya Pradesh PRO Ujjain CM Madhya Pradesh Collector Office Ujjain
Umaria, Madhya Pradesh | Oct 11, 2026