राजगढ़: राजगढ़ में मोहनपुरा पेयजल लाइन में रिसाव, नगर पालिका टीम ने किया निरीक्षण
राजगढ़ में मोहनपुरा पेयजल की लाइन त्रिवेणी के पुल के समीप शनिवार को सुबह 10:00 बजे करीब लीकेज हो गई। पेयजल लाइन के लीकेज होने से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह गया। इसके बाद इसकी सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा नगर पालिका को दी गई। जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।