Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
decentabhi80
HTET परीक्षा में कमांड एंड कंट्रोल सैंटर से 19 जिला के 238 परीक्षा केंद्रों पर रखी गई नजर।
Bhiwani, Bhiwani
| Jul 4, 2026
MORE NEWS
भिवानी में हुआ बड़ा हादसा, बच्चे की स्कूल ड्रेस की टाई बनी फांसी का फंदा।
Bhiwani, Bhiwani | Jul 4, 2026
5 जुलाई को रेवाड़ी रामपुरा स्वास्थ्य मंत्री आवास घेराव में बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की रहेगी शत प्रतिशत भागेदारी: रविन्द्र धोनी भिवानी, 3 जुलाई। बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन जिला भिवानी की एक अहम् बैठक जमालपुर सीएचसी में रखी गयी। बैठक ग की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान पिंकी देवी ने की तथा संचालन स्वास्थ्य निरीक्षक विनोद शर्मा ने किया । बैठक में उपस्थित जिला प्रधान रविंद्र धोनी व प्रेस सचिव नरेश ने बताया कि एसोसिएशन ने फैसला किया 5 जुलाई को जिला भिवानी के सभी बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी रोष प्रदर्शन में शत प्रतिशत भागीदारी करेंगे। जिला प्रधान रविंद्र ने बताया किी राज्य कार्यकारिणी द्वारा बार बार प्रयास करने के बाद भी हरियाणा सरकार बहुद्देशीय कर्मचारियो की जायज मांगो को अनदेखा किया जा रहा जिसके कारण राज्य कार्यकारिणी के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि पुरानी पेंशन बहाल किए जाने, यूएचसी एवं पॉलीक्लिनिक के अंतर्गत नियुक्त बहुद्देशीय वर्ग के कर्मचारियों को उच्च न्यायालय के फैसले को लागू कर एवं संविधान की अनुमोदना अनुसार पक्का किया जाने। पक्के होने तक माननीय सर्वोच्च न्यायालय की अनुशंसा अनुसार समान काम समान वेतन लागू कर कर नियमित कर्मचारियों की तर्ज पर वेतन भत्तों का भुगतान किया जाने। नये नॉम्र्स की आड़ में समाप्त बहुद्देशीय वर्ग के शहरी क्षेत्र के पदों को बहाल किया जाए एवं आईपीएचसी नॉम्र्स अनुसार जनसंख्या आधारित नये स्थाई पद सृजित किए जाने, राजस्थान की तर्ज पर बहुद्देशीय वर्ग की महिला कर्मचारियों के लिए पदोन्नति के लिए समान अवसर प्रदान किए जाने, बहुद्देशीय वर्ग की वेतन विसंगति दूर कर प्रमोशनल पे स्केल जारी किए जाने, स्वास्थ्य विभाग के अन्य वर्गों के भांति बहुद्देशीय वर्ग के पदनाम संशोधित करते हुए कर्मचारी वर्ग को प्रोत्साहित किए जाने, पुरूष व महिला एमपीएचडब्ल्यू को एमपीएचओ, एमपीएचएस को एसमपीएचओ तथा एसएमआई से डीएमपीएचओ पर प्रमोट करके उन्हें प्रोत्साहित किए जाने, जिला मेवात व पलवल में कार्यरत बहुद्देशीय वर्ग के कर्मचारियों के तबादलों पर लगी रोक को तत्काल हटाए जाने, भविष्य में कार्यरत कर्मचारियों को शिक्षा विभाग की तर्ज पर स्पेशल मेवात भत्ते का लाभ प्रदान किए जाने, एलटीसी ब्लॉक 2020-23 से वंचित कर्मचारियों को यथाशीघ्र बजट की व्यवस्था करते हुए लाभ प्रदान किए जाने, बहुद्देशीय वर्ग के कर्मचारियों की कन्फर्मेशन सूची एवं रिक्त पदों पर पदोन्नति सूची यथाशीघ्र जारी किए जाने, हाल में बहुद्देशीय वर्ग के वेतन बिलों में ई सेलरी सिस्टम में एफटीए पर लगी रोक को तत्काल हटा कर पुन: वेतन में जोडक़र बढ़ती महंगाई के मध्यनजर स्नञ्ज्र को कम से कम 3 हजार रूपये प्रति मास बढ़ाया जाने, डीएमईआर के अंतर्गत आने वाले संस्थानों (पीजीआई)में नियुक्त बहुद्देशीय वर्ग के कर्मचारियों को एफपीएल 6 वेतनमान का लाभ यथाशीघ्र प्रदान किए जाने, सिविल कार्याल और महानिदेशक कार्यालय स्तर लंबित एसीपी केसों का यथाशीघ्र निपटान किए जाने एवं भविष्य में तय समय अनुसार एसीपी केसों का लाभ कर्मचारियों को बिना विलम्ब प्रदान किए जाने, सातवें वेतन आयोग की अनुशंसा अनुसार महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत से अधिक होने पर आवास भत्ते में 10-20-30 प्रतिशत लागू किए जाने, आठवां वेतन आयोग लागू होने तक बढ़ती महंगाई के मध्यनजर कर्मचारियों को 5 हजार रूपये प्रतिमाह अंतरिम राहत प्रदान किए जाने, मांग पत्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत नियुक्त बहुद्देशीय वर्ग की महिला कर्मचारियों को पक्का किया जाए, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत नियुक्त बहुद्देशीय वर्ग की महिला कर्मचारियों को समान काम समान वेतन लागू करते हुए सेवा नियमों के अनुसार नियमित कर्मचारी की तर्ज पर वेतनमान एफपीएल 6(4200 ग्रेड पे) लागू किया जाए, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में नियुक्त बहुद्देशीय वर्ग की महिला कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों की तर्ज पर वर्दी भत्ता, नियत यात्रा भत्ता एवं एम. सी. टी. एस. भत्ता लागू किया जाए, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत नियुक्त बहुद्देशीय वर्ग की महिला को सेवानिवृत्ति पर सेवानिवृत्त लाभ/ ग्रेजयुटी लाभ प्रदान किया जाए, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत नियुक्त बहुद्देशीय वर्ग की महिला कर्मचारियों के लिए राज्य स्तरीय स्थानांतरण नीति बनाकर स्थानांतरण करवाने के आदि मांगों को लेकर 5 जुलाई को रेवाड़ी रामपुरा स्थित स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के आवास का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर स्वास्थय निरीक्षक प्रेम, श्याम सुंदर, सिलोचना, कंचन, रोशनी देवी, कुसुम, कैशियर जयंती, रामकली, मीना, सुमित्रा, कविता, सुनीता, रविन्द्र, विरेन्द्र, पवन, अनिल, नरेश, राजेन्द्र, कृष्ण, एमपीएचडब्ल्यू धर्मवीर सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
Bhiwani, Bhiwani | Jul 4, 2026
भिवानी के जांबाजों ने महाराष्ट्र में गाड़ा सफलता का झंडा नेशनल पेंचक सिलाट में बीसीएन स्पोर्ट्स अकादमी के रजत खटाना ने सिल्वर तो मनजीत जांगड़ा ने जीता ब्रांज : कोच दीपक कुमार भिवानी, 04 जुलाई : खेल नगरी भिवानी के होनहार खिलाडिय़ों ने एक बार फिर राष्ट्रीय खेल पटल पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। महाराष्ट्र के नासिक में 25 से 28 जून तक आयोजित हुई 14वीं नेशनल पेंचक सिलाट चैंपियनशिप 2026 में स्थानीय कोंट रोड़, लक्ष्मी नगर, गली नंबर 13 स्थित बीसीएन स्पोर्ट्स एकेडमी के जांबाज खिलाडिय़ों ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के चुनिंदा एथलीटों के बीच कड़े मुकाबले में एकेडमी के होनहार खिलाड़ी रजत खटाना ने रजत पदक तथा मनजीत जांगड़ा ने कांस्य पदक अपने नाम कर भिवानी की खेल परंपरा को एक नई ऊंचाई दी है। खिलाडिय़ों की इस ऐतिहासिक और गौरवमयी सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए बीसीएन स्पोर्ट्स एकेडमी के मुख्य कोच दीपक कुमार ने कहा कि दोनों खिलाडिय़ों, रजत गुज्जर और मनजीत जांगड़ा ने महाराष्ट्र की धरती पर जिस प्रकार का संयम, तकनीक और जुझारूपन दिखाया है, वह वाकई काबिले-तारीफ है। नेशनल चैंपियनशिप का मंच हमेशा से चुनौतीपूर्ण होता है, जहां देश के कोने-कोने से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी आते हैं। हमारे खिलाडिय़ों ने विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और बेहतरीन खेल भावना का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि रजत ने बहुत ही मामूली अंतर से गोल्ड मेडल मिस किया, लेकिन उसका यह सिल्वर मेडल किसी गोल्ड से कम नहीं है। वहीं मनजीत ने भी कांस्य पदक के मुकाबले में अपनी शानदार तकनीक का प्रदर्शन कर जीत दर्ज की। मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में ये दोनों खिलाड़ी न केवल राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतेंगे, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी तिरंगा लहराएंगे। बीसीएन एकेडमी का लक्ष्य हर युवा को सही दिशा और बेहतरीन ट्रेनिंग प्रदान करना है ताकि वे देश का नाम रोशन कर सकें। इस गौरवमयी उपलब्धि के बाद बीसीएन स्पोर्ट्स एकेडमी और पूरे लक्ष्मी नगर क्षेत्र में जश्न का माहौल है। वही दूसरी तरफ गांव सांगा निवासी पदक विजेता रजत खटाना को ग्रामीणाों द्वारा गांव सांगा में सम्मानित भी किया गया। स्थानीय खेल प्रेमियों और गणमान्य नागरिकों ने एकेडमी पहुंचकर कोच दीपक कुमार और विजेता खिलाडिय़ों का जोरदार स्वागत किया और मिठाई बांटकर खुशियां मनाईं। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि भिवानी जैसे शहर से पेंचक सिलाट जैसे कोर मार्शल आर्ट्स के खेल में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना यह साबित करता है कि यदि सही मार्गदर्शन और कोचिंग मिले, तो स्थानीय युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। खिलाडिय़ों की उपलब्धि पर उदय सिंह, जयवीर सरपंच, पवन सैनी, राजू पंघाल, मनोज यादव, एलआर शास्त्री, बिजेंद्र हरियाणा पुलिस, सुंदर हरियाणा पुलिस, अमित हरियाणा पुलिस, विजय गुज्जर, काला गुज्जर, कर्मवीर गुज्जर, नेता गुज्जर, सतपाल, दिनेश सैनी, कपिल सैनी, उतम खटाना, रीतिक खटाना, अनुप खटाना, अमरजीत खटाना, जय सिंह, सुभाष बलजीत, श्याम मित्र मंडल से राकेश कौशिक उमरावत, अशोक शर्मा, अनिल शर्मा कोंट, मनोज देवसर, अशोक आहुजा, रामेहर बडाला, पवन तंवर, बिजेंद्र सैन, हनुमान उमरावत, कृष्ण जांगड़ा सहित अनेक खेलप्रेमियों ने बधाई दी।
Bhiwani, Bhiwani | Jul 4, 2026
महिलाओं के सुटो पर भारी ऑफर हजारों डिजाइन एक से बढ़कर एक लूट लो!
Bhiwani, Bhiwani | Jul 4, 2026
HTET परीक्षा में कमांड एंड कंट्रोल सैंटर से 19 जिला के 238 परीक्षा केंद्रों पर रखी गई नजर। - Bhiwani News