सिकंदरा: 10 वर्षीय बच्ची को घर से उठाकर ले जाने की कोशिश, शोर मचाने पर युवक भागा; चाकू लगाकर दी जान से मारने की धमकी
राजपुर थाना क्षेत्र के एक वार्ड में गुरुवार देर रात एक अज्ञात युवक ने घर में सो रही 10 वर्षीय बच्ची को गोद में उठाकर खेतों की ओर ले जाने का प्रयास किया। बच्ची की नींद खुलने पर उसने शोर मचाया तो युवक ने उसका मुंह दबा दिया और गले पर चाकू लगाकर जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान खेत के पास बिजली आने से रोशनी हुई तो आरोपी बच्ची को छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटन