पीलीभीत: कोतवाली क्षेत्र के गांव में महिला को निर्वस्त्र कर दुष्कर्म प्रयास मामले में एसपी से की शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने गुरुवार को बताया कि वह मायके में रह रही हैं। उसका पति बाहर मजदूरी करने गया हुआ है। 17 जुलाई को रात्रि के समय गजेंद्र यादव ने घर में घुसकर तमंचे के बल पर महिला को निर्वस्त्र कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। चीखपुकार सुनकर पीड़िता की मां पहुंच गई। आरोपी ने तमंचे की वट मारकर उसकी माँ को घायल कर दिया था।