पीलीभीत: पीलीभीत जिले में खोए हुए मोबाइल मिलने के बाद मोबाइल के मालिकों के चेहरे पर दिखाई खुशी,पीलीभीत पुलिस का धन्यवाद किया
पीलीभीत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपदीय साइबर क्राइम टीम के अथक प्रयास से जनपद में विभिन्न व्यक्तियों के खोए हुए मोबाइल को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से ट्रेस कर विभिन्न स्थानों से 53 मोबाइलों को बरामद किया गया। मोबाइलों की कीमत 761950 रुपए बताई जा रही है। टीमों द्वारा 53 मोबाइल बरामद किए गए हैं।अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया।