पीलीभीत: पीलीभीत के बीचों बीच बेस कीमती ग्रीनलैंड की जमीन पर प्रशासन का चला बुलडोजर, भारी मात्रा में पुलिस फोर्स पर रहा मौजूद
पीलीभीत शहर के बीचों बीच स्थित बेस कीमती ग्रीनलैंड पर भूमाफियाओं ने प्लाटिंग कर बिजली के खंभे सड़के व नालियां बनाकर भोले भाले लोगों को ऊंचे दामों पर जमीन बेचना शुरू कर दी। जिस पर लोग मकान बनाकर रहने भी लगे। यहां तक की ग्रीनलैंड में बने तालाब के बड़े हिस्से को भी पाट दिया। मजिस्ट्रेट पूरे लाव लश्कर के साथ जेसीबी को लेकर निर्माण ध्वस्त करने मौके पर पहुंच गए।