नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मंगलवार को पुदुचेरी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचकर भगवान पंचमुखी हनुमान के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजन के दौरान सांसद ने प्रभु श्री हनुमान जी से देशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्र के निरंतर विकास एवं खुशहाली की प्रार्थना की।