"विशेष जनसुनवाई"
प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी ने आज निज कार्यालय नोहटा में जबेरा विधानसभा के क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए "जनसुनवाई"
का आयोजन किया।
जिसमें 40 आवेदन प्राप्त हुए जिनके संभव निराकरण मौके पर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से किये गये।
जनसुनवाई का आयोजन प्रत्येक शनिवार को प्रातः 11 से दोपहर 1 बजे तक किया जाता है।
इस आयोजन के माध्यम से लोगों को छोटे कार्यों को करवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नही काटने पड़ते जिससे अतिरिक्त खर्च के साथ समय की भी बचत होती है।
2 views | Damoh, Madhya Pradesh | Sep 26, 2026