हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर झमाझम बारिश से हनुमानगढ़ जलमग्न, ओवरब्रिज के नीचे बारिश के पानी में डूबी कार
जिला मुख्यालय पर मंगलवार को हुई झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दिला दी। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने बारिश का खुलकर स्वागत किया। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं किसानों के लिए भी यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं रही। खेतों में खड़ी फसलों को पानी मिलने से किसानों के चेहरे खिल उठे ।